भारतीय डाक के डाकघरों में भी रु 2000/- के करेंसी नोट जमा करवा सकते हैं

Dated: 01/11/2023

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के मुख्य महाप्रबंधक श्री मान योगेश दयाल  प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1222 के माध्यम से यह बताया है की;
भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिनांक 19 मई 2023 की प्रेस प्रकाशनी 2023-2024/257 के माध्यम से ₹2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों को संचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। ₹2000 के बैंकनोटों की वापसी की स्थिति भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा समय-समय पर प्रकाशित की गई है।

2. ₹2000 के बैंकनोटों को जमा करने और/ या बदलने की सुविधा शुरुआत में 30 सितंबर 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी, जिसे बाद में 7 अक्तूबर 2023 तक बढ़ा दिया गया था।

3. ₹2000 के बैंकनोटों को बदलने की सुविधा 19 मई 2023 से भारतीय रिज़र्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों (भारतीय रिज़र्व बैंक निर्गम कार्यालय)1 में भी उपलब्ध थी। 9 अक्तूबर 2023 से, भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्गम कार्यालय, काउंटरों पर ₹2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों को बदलने के अलावा, व्यक्तियों/ संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए भी ₹2000 के बैंकनोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, देश के भीतर जनता के सदस्य भारत में अपने बैंक खातों में जमा करने हेतु देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक के किसी भी निर्गम कार्यालय को ₹2000 के बैंक नोट भेज सकते हैं। बैंक खाते में जमा करने हेतु आवेदन का प्रारूप संलग्न है।

4. 19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर संचलन में ₹2000 के बैंकनोटों का कुल मूल्य ₹3.56 लाख करोड़ था, जब ₹2000 के बैंकनोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी, जो अब 31 अक्तूबर 2023 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर ₹0.10 लाख करोड़ रह गया है। इस प्रकार, 19 मई 2023 तक संचलन में मौजूद ₹2000 बैंकनोटों में से 97% से अधिक वापस आ गए हैं।

5. ₹2000 के बैंक नोटों को जमा करने और/ या बदलने की सुविधा अब भी भारतीय रिज़र्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है। जनता से अनुरोध है कि वे भारतीय डाक के डाकघरों के माध्यम से ₹2000 के नोट भेजने की सुविधा का लाभ उठाएं। इससे ₹2000 के बैंक नोटों को जमा करने/ बदलने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यालयों की यात्रा करने से बचा जा सकेगा।

6. ₹2000 के बैंकनोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *